फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Defeat BJP if you want to save democracy: Nanda

लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हराओ : नंदा

Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Defeat BJP if you want to save democracy: Nanda
प्रेम से वार्ता करते सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा।
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

बरेली। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार की बुनियाद झूठ पर टिकी है। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।
नंदा ने विधानसभा क्षेत्र कमेटी, सेक्टर, ब्लॉक और बूथ कमेटी के प्रभारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि चुनाव नजदीक है, कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताएं। यह भी बताएं कि भाजपा सरकार सपा शासन में कराए विकास कार्यों के फीते काट रही है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार विषधर सांप है जो समाज में जहर फैलाती है। भाजपा सरकार रही तो समाज, लोकतंत्र और संविधान खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से पूरे देश की जनता को ठगा गया। सिलिंडर इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी के यहां गैस चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। यह सरकार किसान, नौजवान, व्यापारी, नौकरीपेशा किसी की हितैषी नहीं है। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है कि सड़कों पर गड्ढे नहीं हैं। बरेली में तो सिर्फ गड्ढे ही दिख रहे हैं। विकास की जगह सरकार ने सिर्फ नाम बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, शिवमूर्ति सिंह, प्रवीण सैनी, नासिर खान, सुरेश गंगवार, जावेद वारसी, अनिल गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed