फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deepu stood first in the women's category and Puneet in the men's category.

Bareilly News: महिला वर्ग में दीपू व पुरुष में पुनीत रहे प्रथम

Thu, 03 Oct 2024 07:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Deepu stood first in the women's category and Puneet in the men's category.
बरेली। खेल निदेशालय व जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को ध्वजारोहण व क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में सुबह नौ बजे आरएसओ जितेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महिला वर्ग में तीन व पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में पुनीत ने प्रथम, वीरपाल मौर्या ने द्वितीय, सतीश कुमार ने तृतीय, फईमुद्दीन ने चतुर्थ, कादिर खान ने पांचवा व नदीम ने छठा स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में दीपू ने पहला, प्रियांशी राठौर ने दूसरा, खुशबू ने तीसरा, अंजलि सिंह ने चौथा, मंतशा ने पांचवा व किरन कुमारी ने छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन कुमार अरोरा ने पुरस्कृत किया। अजय कश्यप, साहिबे आलम, हरिशंकर, सोनेंद्र श्रोतिया, राजेश कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विपरीत परिस्थितियों से लड़कर सफलता के शिखर पर पहुंचीं दीपू
बरेली। परिस्थितियों का बहाना बनाकर लक्ष्य को छोड़ने वालों के लिए दीपू मिसाल हैं। विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए दीपू अब तक 40 पदक जीत चुकी हैं। इनमें 20 स्वर्ण हैं। मिल्खा सिंह को आदर्श मानने वाली कंजादासपुर निवासी दीपू के पिता राजपाल कश्यप हलवाई हैं। घर के हालात शुरू से ही अच्छे नहीं थे। 2022 में वह प्रशिक्षण लेने स्पोर्ट्स स्टेडियम आईं। यहां किसी ने उन्हें रेलवे स्टेडियम के कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। दीपू ने बताया कि उनके सपनों को पूरा कराने के लिए परिवार ने हमेशा सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed