फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of newborn in private hospital, uproar

Bareilly News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा

Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Death of newborn in private hospital, uproar
आंवला। निजी अस्पताल मेंं भर्ती महिला ने प्रसव के दौरान नवजात बच्ची को जन्म दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को इलाज के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

दरअसल, क्षेत्र के गांव निवासी प्रसूता ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति के पास एक निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे किसी दूसरे अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां शुक्रवार को नवजात की मौत हो गई। शुक्रवार को जब परिजन अस्पताल में भर्ती प्रसूता को डिस्चार्ज कराने आए तो बिल के पेमेंट को लेकर अस्पताल संचालक व परिजनों के बीच हुए विवाद ने हंगामा का रूप ले लिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने रोड पर प्रदर्शन किया, जिससे आंवला-भमोरा रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। इस दौरान कई संगठनों के पदाधिकारी भी आ गए। हालांकि बाद में समझौते के बाद परिजन लौट गए। संवाद
विज्ञापन


सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक नवजात के परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया था।
- सिद्धार्थ सिंह तोमर, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article