फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of a woman sitting on a dharna against BDA, demonstration by placing dead body at the crossroads

बीडीए के खिलाफ धरने पर बैठी महिला की मौत, चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 09 Mar 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Death of a woman sitting on a dharna against BDA, demonstration by placing dead body at the crossroads
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस।
बिथरी चैनपुर के गांव बिचपुरी का मामला, कई थानों की पुलिस पहुंची
विज्ञापन

दिन भर प्रदर्शन करते रहे गांव वाले, नहीं किया शव का अंतिम संस्कार
बिथरी चैनपुर। बीडीए के खिलाफ बिचपुरी गांव में धरना दे रहे लोगों में शामिल 65 वर्षीय गंगा देवी की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। उनका शव गांव में ही चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देर रात तक पुलिस और प्रशासन के लोग गांव वालों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन वे नहीं माने। इससे वृद्धा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
रामगंगानगर आवासीय योजना में शामिल बिचपुरी गांव में तीन मार्च को बीडीए ने करीब दस मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। अफसरों का कहना था कि ये मकान बीडीए की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए थे। अभी वहां कई अन्य मकान भी बीडीए के निशाने पर हैं। इससे आक्रोशित होकर गांव वाले तीन मार्च से ही गांव में बैनर लगाकर बीडीए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। रात-दिन चल रहे इस धरना-प्रदर्शन में शामिल बुजुर्ग महिला गंगा देवी की सोमवार रात मौत हो गई। गांव वालों ने बीडीए की कार्रवाई की दहशत से उनकी मौत होने का आरोप लगाकर मंगलवार सुबह चौराहे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे और ज्यादा उग्र हो गए। इसके बाद बिथरी के अलावा भुता, हाफिजगंज, इज्जतनगर, कैंट और फरीदपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव वालों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे बीडीए के अफसरों को वहां बुलाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा मकान न तोड़ने का आश्वासन
तहसीलदार सदर शेर बहादुर और नायब तहसीलदार लकी सिंह भी वहां पहुंचे। उन लोगों ने ग्रामीणों को समझाकर अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर गांव के अमित, वीरपाल पांडेय, राजन सक्सेना, अशर्फी लाल आदि ने कहा कि बीडीए के अफसर मौके पर आएं और लिखकर दें कि अब उनके मकान नहीं गिराए जाएंगे, तभी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

धरना जारी, लौट गई पुलिस
गांव वालों की मांग के बावजूद न तो बीडीए के अफसर मौके पर पहुंचे और न ही कोई आश्वासन दिया। बातचीत के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो रात करीब आठ बजे पुलिस भी वहां से चली गई। गांव के लोग शव रखकर देर रात तक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed