फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death

फरार युगल बरामद, लड़की के पिता ने दम तोड़ा

Sun, 01 Feb 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 01 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
इसी माह 13 तारीख को अपने मकान मालिक  के साथ गई लड़की को पुलिस ने लड़के के साथ बरामद तो कर लिया है लेकिन दोनों के अलग-अलग संप्रदाय से होने के कारण तनाव की आशंका पर थाने में पीएसी तैनात कर दी गई है। इधर लड़की को घर वालों के सुपुर्द करने से पहले लड़की के बीमार पिता की मौत हो गई। कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव बनाने पर लड़की घरवालों को सौंप दी गई और देर शाम पुलिस की मौजूदगी में उसके पिता का शव दफन कराया गया। सोमवार को लड़की की मेडिकल रिपोर्ट मिलने और कोर्ट में बयान के बाद उसके और उसके प्रेमी के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक के घर में कुछ महीने से दूसरे समुदाय का परिवार किराए पर रह रहा था। परिवार के मुखिया के दोनों पैर पोलियो ग्रस्त थे और वह हार्ट के मरीज थे। उनकी पत्नी दूसरे घरों में झाडू पोंछा करके परिवार का पेट पाल रही हैं। इनकी एक बेटी और एक छोटा बेटा है। लड़की से मकान मालिक युवक से संबंध हो गए। लड़की 13 जनवरी की रात अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई। कुछ दिन परिवार के लोग उसे खुद तलाशते रहे। 27 तारीख को लड़की की मां ने बेटी को नाबालिग बताते हुए मकान मालिक के खिलाफ सीबीगंज थाने में  फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट करा दी। अगले दिन पुलिस ने दोनों को बाईपास पर वाहन का इंतजार करते पकड़ लिया। युवक को गांव के प्रबुद्ध व्यक्ति की सुपुर्दगी में दिया गया जबकि लड़की के मेडिकल परीक्षण की औपचारिकता पूरी कराई जा रही थी। उम्र निर्धारण की रिपोर्ट मिलने से पहले शनिवार दोपहर लड़की के पिता ने दम तोड़ दिया। तब घरवालों ने पुलिस से लड़की को उन्हें सौंपने की मांग की। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पहले आनाकानी की। तब ये लोग शहर के एक सभासद को लेकर कई प्रभावशाली लोगों से पैरवी कराने निकले। ज्यादा दबाव पड़ा तो पुलिस ने लड़की घरवालों की सुपुर्दगी में दे दी। सीओ टू मुकुल द्विवेदी और एसओ देवेंद्र सिंह पीएसी लेकर गांव पहुंचे। बाद में पीएसी थाने में कैंप करा दी गई। सीओ द्विवेदी ने बताया कि गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। सोमवार को किशोरी के बयान करा दिए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed