फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death from current

करंट से मरे संविदा कर्मी के परिजनों ने ग्रामीणों संग रोड किया जाम

Fri, 12 Jul 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
death from current
दातागंज (बदायूं)। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई संविदा लाइनमैन की मौत से नाराज परिजनों और गांव वालों ने विभाग की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि पांच लाख रुपये नहीं दिए जाने पर गुरुवार को दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान शव घर पर ही रखा रहा। करीब तीन घंटे बाद जब बदायूं में पीड़ित परिजनों को विभागीय अधिकारियों से पांच लाख का चेक मिल गया तब जाम को खोला गया। इस दौरान रोड के दोनों ओर काफी वाहन एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्राम रोहरी निवासी ओमेंद्र पुत्र नरेश पाल दातागंज स्थित उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। बुधवार को बेलाडांडी-रोहरी के बीच लाइन ठीक करते समय उसकी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में संविदा कर्मी राजीव और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को जब शव पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच संविदा कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव आदि भी गांव पहुंच गए थे। पीड़ित परिजनों और संविदा कर्मचारी यूनियन में इस बात को लेकर बेहद नाराजगी थी कि कर्मचारी की मौत पर उसे दस लाख रुपये मिलते हैं। इसमें से पांच लाख रुपये तत्काल दिए जाते हैं, बाकी पांच लाख बाद में मिलते हैं। पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पीड़ित परिजनों ने घर पर शव को रखने के बाद दातागंज-शाहजहांपुर रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहन एकत्र होने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली गोविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाने वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनका कहना था कि जब तक पांच लाख का चेक नहीं मिल जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस ने पूरे मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। बाद में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने परिजनों को चेक लेने के लिए जिला मुख्यालय बुलाया। गांव के ही ओमपाल यादव आदि चेक लेने बदायूं पहुंचे। उन्हें विभाग ने चेक दिया तब कहीं जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


जाम खुलने के बाद किया अंतिम संस्कार
- पीड़ित परिजनों ने पांच लाख का चेक मिल जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। जब पोस्टमार्टम हाउस से शव गांव पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। परिजन में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे लोग निकले दूसरे रास्तों से
- करीब तीन घंटे तक शाहजहांपुर रोड पर जाम लगने से दोनों ओर वाहन एकत्र होने लगे थे। ऐसे में कई लग्जरी गाड़ियों में सवार बहुत से लोग समरेर, कमा, बेलाडांडी होते हुए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed