फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death from corona filed after month

सवा महीने बाद दर्ज हुई कोरोना से छह मौतें

Tue, 25 May 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
death from corona filed after month
बरेली। कोरोना से हुईं मौतों के आंकड़ों पर उठ रहे सवाल के बीच सोमवार को पीलीभीत रोड स्थित एक मेडिकल कॉलेज ने सवा महीने पुरानी छह मौतें यूपी कोविड पोर्टल पर दर्ज कराई हैं। एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को आंकड़ों में हेराफेरी पर नोटिस देते हुए सही आंकड़े दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। मामले की जानकारी पर अस्पताल प्रशासन से जिला सर्विलांस अधिकारी ने देर रात में ही देरी से मौत की सूचना दर्ज कराने पर जवाब मांगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि सोमवार को पीलीभीत बाईपास स्थित एक कोविड एल-3 अस्पताल ने छह मौतें होने की सूचना दर्ज कराई। इसमें दो मौत 16 अप्रैल, एक मौत 17 अप्रैल और तीन मौत 18 अप्रैल को हुई थीं। सवा माह बाद कोविड पोर्टल पर सूचना दर्ज होने पर कोविड मॉनीटरिंग शीट बनाने वाले कर्मचारी से पूछताछ की। कर्मचारी से मिली जानकारी पर अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की गई। एसीएमओ ने बताया-अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि अप्रैल में एक ही दिन में काफी लोग अस्पताल पहुंचते थे। इसमें बरेली समेत गैर जनपद के संक्रमित समेत कई संदिग्ध भी गंभीर हालत में भर्ती हुए थे। संदिग्ध लोगों की जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट देर से मिली। पता गैर जनपद दर्ज होने की वजह से मौत की सूचना उन जिलों के प्रशासन को दी गई थी। जब डेथ ऑडिट हुआ तो पता चला कि वह बरेली के ही रहने वाले थे। किन्हीं कारणों से हुई चूक से पता गलत हो गया था। जिसके चलते उन छह लोगों की मौत को बरेली के पोर्टल पर अस्पताल ने सोमवार को दर्ज कराया है। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अब मौत के आंकड़े दर्ज करने में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। वरना विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड संक्रमितों की सूची में सोमवार को 69 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें मंगदपुर में सर्वाधिक आठ लोग संक्रमित मिले हैं। एक सैन्यकर्मी भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा राजेंद्र नगर, नवाबगंज, सिविल लाइंस, केशवपुरम, बहेड़ी, शंकर नगर, काशीपुर, शांति विहार, इज्जतनगर आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed