फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deal of blood of daily wage laborers in exchange of money, dealer in custody

Bareilly News: रुपयों के बदले दिहाड़ी मजदूरों के खून का सौदा, हिरासत में सौदागर

Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Deal of blood of daily wage laborers in exchange of money, dealer in custody
- आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे श्रमिक ने बताया- एक यूनिट के लिए मिलते हैं दो हजार रुपये
विज्ञापन

बरेली। रुपयों के बदले दिहाड़ी मजदूरों के खून का सौदा करने के आरोपी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ब्लड बैंक की टीम ने दबोच लिया। दरअसल, ब्लड बैंक के आसपास खून के सौदागरों की सक्रियता की जानकारी पर ब्लड बैंक की टीम अलर्ट थी। संदिग्ध व्यक्ति रक्तदान करने पहुंचा तो उससे पूछताछ की। पता चला कि वह दिहाड़ी मजदूर है। रुपयों के लालच में वह खून देने पहुंचा था। चिकित्सकों ने एक के बाद एक, छह लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सरगना को हिरासत में ले लिया है। बाकी पांच मजदूरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
आईएमए ब्लड बैंक की डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल के मुताबिक शुक्रवार शाम को विजयपाल एक यूनिट ब्लड लेने पहुंचा था। उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उसे खून की जरूरत थी, पर हीमोग्लोबिन कम होने से विजयपाल का रक्त लेने से इन्कार कर दिया गया। किसी परिजन को साथ लाने का सुझाव दिया गया। वह ब्लड बैंक के बाहर निकाला तो रास्ते में एक युवक ने उसे रोका। उसने रक्तदान करवाने के बदले चार हजार रुपये मांगे। कुछ देर बाद वह एक अन्य व्यक्ति को लेकर पहुंचा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर कड़ाई से पूछताछ की, तब खुलासा हुआ। विजयपाल को बिना डोनर के ही रक्त दिया गया।
विज्ञापन



पूछताछ में पता चला कि कल्याण सिंह यादव बीसलपुर रोड स्थित अड्डे से मजूदरों को लाता था। उनको प्रति यूनिट खून के बदले दो हजार रुपये भी देता था। मजदूर भी दिनभर मेहनत से बचने के लिए रुपये के लालच में खून देने के लिए तैयार हो जाते थे। कल्याण को पता था कि तीन माह से पहले रक्त नहीं दिया जा सकता, इसलिए वह रोज नए मजदूर तलाश कर लाता था। सच्चाई सामने आने पर डायरेक्टर और आईएमए अध्यक्ष ने कॉल करके आईजी, एसएससी को प्रकरण जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष ने सभी चिकित्सकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का भी आरोपी है सौदागर कल्याण सिंह यादव
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल के मुताबिक ब्लड बैंक की सूचना पर कई चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए शख्स ने पूछताछ में बताया कि बाहर एक व्यक्ति है, जिसने कॉल करके बुलाया था। इसके बाद आईएमए के कुछ सदस्यों ने विजयपाल के साथ जाकर उस व्यक्ति को भी दबोच लिया। साथ ही पांच अन्य लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कल्याण सिंह यादव बताया। वह दुष्कर्म का भी आरोपी है। उसका घर कुर्क किया जा चुका है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed