फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body thrown in Ramganga after killing daughter

बेटी की हत्या कर रामगंगा में फेंक दी लाश

Tue, 19 May 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in Ramganga after killing daughter
demo pic - फोटो : demo pic

पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ तो पिता ने खोला राज
विज्ञापन

प्रेमविवाह करने के बाद कस्बे में लौटी युवती अचानक हो गई थी लापता

आंवला (बरेली)। कस्बे में ऑनरकिलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमविवाह करने के बाद कस्बे में लौटी युवती अचानक लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बेटी की हत्या कर शव रामगंगा में बहाने की बात कबूल कर ली। हालांकि पुलिस अब तक शव बरामद नहीं कर सकी है।
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा की एक युवती ने दूसरी जाति के युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इसे लेकर लड़की के घरवालों की उसके प्रेमी के परिवार से तनातनी हो गई। हालांकि बाद में कुछ लोगों के बीच में पड़ने पर लड़की के परिवार वाले इस बात पर सहमत हो गए कि लड़की अपने पति के साथ कस्बे में नहीं रहेगी। इस पर युवती अपने पति के साथ किसी दूसरे शहर में जाकर रहने लगी। लॉकडाउन लागू होने पर जब घर के खर्च चलाने मुश्किल हो गए, तो दोनों कस्बे में लौट आए और परिवार से अलग किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।
विज्ञापन

पति ने आरोप लगाया कि तीन सप्ताह पहले उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई। बाद में पता चला कि पत्नी को उसके मायके वाले जबरदस्ती ले गए हैं। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस ने सोमवार को युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि युवती के पिता ने दूसरी जाति के युवक से विवाह करने की खुन्नस में बेटी की हत्या कर लाश रामगंगा में फेंक देने की बात कही है। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर रामगंगा में लाश की तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं चला। लाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, उसने 30 अप्रैल को बेटी की हत्या कर शव रामगंगा में फेक दिया था। जब तक शव बरामद नहीं हो जाता, तब तक उसकी बात पर पूरी तरह यकीन नहीं किया जा सकता है। उससे पूछताछ कर शव तलाशने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed