{"_id":"65d1f2c1317492ee980ab300","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-in-bareilly-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंवला में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- नशे का आदी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंवला में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- नशे का आदी था
Sun, 18 Feb 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:36 PM IST
सार
बरेली के आंवला क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह परिवार से अलग रहता था। नशे का आदी भी था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। रविवार को सुबह करीब आठ बजे खेतों में सिंचाई कर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ा। उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त खरगपुर गांव निवासी मोहनलाल वर्मा (40) के तौर पर की। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों व खरगपुर ग्राम प्रधान राजवीर सिंह लोधी ने बताया कि मोहनलाल तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। इसकी अपने परिवार वालों से अनबन रहती थी। इसके चलते मोहनलाल परिवार से दूर दूसरे जिले में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मोहनलाल भाइयों व परिवार से कोई वास्ता नहीं रखता था। वह नशे का आदी भी था। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन