फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of widow woman found in field in Shahi Bareilly police started investigation

Bareilly News: शाही क्षेत्र में एक और महिला की हत्या... गला घोंटकर गन्ने के खेत में फेंका शव

Fri, 30 Jun 2023 12:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Jun 2023 12:00 PM IST
सार

शुक्रवार तड़के परिजन और गांव के लोगों ने दोबारा लापता महिला की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। महिला के गले पर निशान थे। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Dead body of widow woman found in field in Shahi Bareilly police started investigation
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के शाही थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक और महिला की हत्या कर दी गई। आनंदपुर गांव निवासी प्रेमवती (55) का गला घोंटकर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। वह घास काटने गई थीं। शुक्रवार सुबह उनका शव मिला।

विज्ञापन

गले में साड़ी का फंदा कसा था। जेवर गायब थे। परिवार ने भट्ठा संचालक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बीती 17 जून को कुल्छा गांव की धानवती का सड़ा-गला शव गन्ने के खेत में ही मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे रामनरेश ने बताया कि मां प्रेमवती रोज की तरह जानवरों के लिए घास लेने खेत पर गई थीं। एक बार वह घास का गट्ठर घर पर डाल आई थीं। दोबारा हंसिया और चुनरी लेकर खेत की ओर निकलीं तो रात तक नहीं लौटीं। 

विज्ञापन

रात में ही दी पुलिस को सूचना 

परिजनों ने उनको रात दस बजे तक तलाश किया। पता न लगने पर वह थाना शाही गए। मां के गायब होने की तहरीर दी। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और जानकारी कर लौट गई।

शुक्रवार सुबह चार बजे से घरवाले और ग्रामीणों ने फिर खोजबीन शुरू की। करीब दो घंटे बाद ग्राम प्रधान चरन सिंह के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

शाही थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। एसओजी की भी एक टीम पहुंची। दोपहर बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी मुआयना किया।

हत्या कहीं और हुई ?

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंके जाने की आशंका है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे ने 15 दिन पहले भट्ठा संचालक से विवाद की बात कही है। हत्या का शक जताया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed