{"_id":"66cb19d6b232047984072628","slug":"dead-body-of-the-watchman-found-hanging-from-a-tree-in-bareilly-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 25 Aug 2024 05:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:17 PM IST
सार
बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक चौकीदार का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
शव को नीचे उतरवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लभेड़ा में एक चौकीदार का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। रविवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जगत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी की।
विज्ञापन
हाफिजगंज क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी तोताराम (55 वर्ष) निजी कॉलेज में चौकीदारी करते थे। उनका शव रविवार सुबह गांव लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर के किसान सिराजुद्दीन के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम एवं मृतकों के परिजनों को मौके पर बुलवाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव उतारकर पोस्मार्टम हाउस भिजवाया। मृतक के तीन बेटे और पांच बेटियां भी मौके पर पहुंचीं। मृतक के बेटे सुरेश ने किसी भी रंजिश इनकार किया। बेटे ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन