{"_id":"66a4407de33ee84ac00153c4","slug":"dead-body-of-operator-found-hanging-in-coaching-center-bareilly-news-c-4-1-bly1039-447429-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोचिंग सेंटर में संचालक का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोचिंग सेंटर में संचालक का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक कोचिंग सेंटर के संचालक का फंदे पर लटकता शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिलवा के 26 वर्षीय मनोज कुमार नैनीताल हाईवे किनारे किराए के मकान में बेसमेंट में कोचिंग पढ़ाता था।शुक्रवार को करीब ढाई बजे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र कोचिंग पढ़ने पहुंचे तो मनोज का शव बिजली की केबल के सहारे लटकता मिला। छात्रों ने शोर मचाना शुरू किया तभी दुकानदार व अन्य लोग आ गए।
छात्रों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।
थानाध्यक्ष रामरतन सिंह व सीओ हाईवे नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अंतिम संस्कार रुकवाकर एफएसएल की टीम को बुलाया।टीम ने गहनता से जांच की। थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। संवाद