{"_id":"66f9c90fde937c69410e662a","slug":"dead-body-of-middle-aged-e-rickshaw-driver-thrown-in-the-bushes-bareilly-news-c-4-lko1018-492298-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधेड़ का शव झाड़ियों में फेंक गया ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधेड़ का शव झाड़ियों में फेंक गया ई-रिक्शा चालक
Mon, 30 Sep 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर रविवार शाम ई-रिक्शा चालक अधेड़ का शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। कैंट के गांव क्यारा के रहने वाले राममूर्ति लाल ने बताया कि वह पीलीभीत बाइपास स्थित आकाश टावर पर सुरक्षा गार्ड हैं। रविवार शाम छह बजे एक ई-रिक्शा पर तीन-चार लोग आए और 50 वर्षीय व्यक्ति का शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। उनके जाने के बाद लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली है कि ई रिक्शा में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद चालक उसे झाड़ियों में डालकर फरार हो गया। इधर, उसकी मौत हो गई। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन