फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Bareilly News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sun, 09 Apr 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
भुता। भवनपुर न्यामतुल्ला में शनिवार को विवाहिता सोमवती (30) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मृतका के भाई कृष्णपाल निवासी गांव पटनिया थाना बीसलपुर ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का विवाह 2013 में धर्मपाल निवासी भवनपुर न्यामतुल्ला के साथ किया था। दंपती के दो बेटे भी हैं। शराब के नशे में वह आए दिन बहन के साथ मारपीट करता है। इसकी शिकायत भी बहन ने कई बार करी थी। शुक्रवार रात विवाद के बाद ससुरालियों ने हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह गांव पहुंचे तो ससुरालियों ने आत्महत्या करने की बात कही। वहीं, मृतका के पति धर्मपाल ने बताया शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जबाव नहीं आया। इस पर उन्होंने गेट तोड़कर देखा तो अंदर पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। विवाहिता का शव मिलने की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के साथ ही सीओ फरीदपुर गौरव सिंह भी गांव पहुंच गए। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed