{"_id":"66e27847e1bee472560f5ca9","slug":"dead-body-of-man-found-suspicion-of-murder-by-stabbing-with-knife-in-bareilly-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, चाकू से गोदकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, चाकू से गोदकर हत्या की आशंका
Thu, 12 Sep 2024 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:42 AM IST
सार
मीरगंज के शिवपुरी मोहल्ला निवासी युवक बुधवार रात घर से गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। सुबह उसका शव बाग में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव बाग में मिला। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मीरगंज के शिवपुरी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय शिवम दिवाकर उर्फ कन्हैया बुधवार रात घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक उसने कहा था कि वह जल्द वापस आ जाएगा। जब वह काफी देर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा लेकिन शिवम का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह शिवम का शव रेलवे लाइन के पास बाग में मिला। शरीर व गले पर भी चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिवम की पहले पिटाई की गई। इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन वजह सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन