फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of antimony seller found in waterlogged plot

Bareilly News: पानी भरे प्लॉट में मिला सुरमा विक्रेता का शव

Sat, 17 Aug 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of antimony seller found in waterlogged plot
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी सुरमा विक्रेता सुमित कश्यप (22) का शव घर से थोड़ी दूरी पर दूसरी गली में पानी भरे प्लॉट में पड़ा मिला। वह नशा करते थे। माना जा रहा है कि नशे की हालत में वह प्लॉट में भरे पानी में डूब गए होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम राजीव कॉलोनी की गली नंबर 14 के खाली प्लॉट में लोगों ने शव पानी में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव की पहचान गली नंबर दस निवासी सुमित कश्यप के तौर पर हुई। कुछ देर में भाई व भाभी आदि भी पहुंच गए। बताया कि सुमित सुरमा बेचते थे। वह रात में घर नहीं लौटे तो तलाश की। थाना प्रभारी सतीश कुमार राय ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सुमित नशे के आदी थे। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed