फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of an old woman found in the bushes, her throat was strangled with a saree.

Bareilly News: झाड़ियों में मिली वृद्धा की लाश, साड़ी से कसा था गला

Fri, 10 Nov 2023 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old woman found in the bushes, her throat was strangled with a saree.
फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार शाम घर से चारा लेने गई वृद्धा का शव बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में मिला। उसके गले में उसी की साड़ी का फंदा लगा था। शाही थाना क्षेत्र में ऐसी हत्याएं होती रही हैं। इस लिहाज से पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आने से पेच फंस गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गांव थानपुर निवासी ओमवती (66) बुधवार शाम चार बजे घास लेने खेत की तरफ गई थीं। रात तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह हाईवे के उस पार झाड़ियों में उनका शव मिला। ग्राम प्रधान टीकाराम की सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय पांडे मौके पर पहुंच गए। बाद में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ दीपशिखा भी वहां पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

महिला के हाथ मिट्टी से सने थे। लग रहा था कि उसने मरने से पहले काफी संघर्ष किया है। एसपी देहात ने बताया कि महिला के पति से भी पूछताछ की गई है। परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है। उन्होंने अभी तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed