{"_id":"679bce2b32d9499277087afa","slug":"dead-body-of-an-elderly-man-found-hanging-from-a-tree-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103649-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
गांव पीपलसाना का मामला, चुन्नीलाल को नहीं थी कोई औलाद
भोजीपुरा। आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटककर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस जांच में इसे आत्महत्या मान रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी चुन्नीलाल प्रातः नौ बजे घर से खाना खाकर निकल गए थे। करीब ढाई बजे गांव मकरंदपुर के ग्रामीण बाग के रास्ते से भोजीपुरा कस्बे में आ रहे थे। तभी ग्रामीणों ने आम के बाग में पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ उनका शव देखा। सूचना पर पीपलसाना चौधरी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चुन्नीलाल के रूप में शिनाख्त की। चुन्नीलाल का दत्तक पुत्र और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ हाईवे नीलेश कुमार मिश्र और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
अपराध निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि चुन्नीलाल को कोई औलाद नहीं थी। उन्होंने अपने भतीजे के पुत्र प्रमोद को गोद ले रखा था। अपराध निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा। सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। संवाद