फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of a youth found at a railway crossing, murder alleged

Bareilly News: रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 20 Jul 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found at a railway crossing, murder alleged
बिशारतगंज। निसोई रेलवे क्रॉसिंग पर चार दिन पूर्व युवक का शव मिला है। अब उसके परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। थाना सीबीगंज के गांव सरनिया निवासी निसार अहमद ने बिशारतगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आरिफ 15 जुलाई को घर से दिल्ली जाने की बात कहकर गया था। शाम को उसने अपने दोस्त गुड्डू को फोन कर कुछ रुपये मांगे थे। गुड्डू को बताया कि वह जलालनगर गांव में अपनी खाला के घर है। अगले दिन उसकी मौत की खबर मिली। तहरीर में निसार अहमद ने गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्तेदारों पर आरिफ की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की बात कही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed