फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree along the railway line

Bareilly News: रेलवे लाइन किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 19 Feb 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree along the railway line
आंवला। थाना क्षेत्र के गांव में रेलवे लाइन किनारे जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान अमजद को दी। प्रधान थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहे शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त खरकपुर गांव निवासी मोहनलाल वर्मा (40) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व खरकपुर के प्रधान राजवीर सिंह लोधी ने बताया कि मोहनलाल तीन भाइयों में सबसे छोटे व अविवाहित थे। उनकी परिवार वालों से अनबन रहती थी। इसके चलते वह दूसरे जिलों में मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। कुछ लोगों ने उन्हें नशे का आदी बताया।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। परिजन उन्हें नशे का आदी बता रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed