{"_id":"60ad0a4cb74b4d5c1e790471","slug":"dead-body-of-a-woman-found-in-a-closed-house-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः महिला का शव बेड के नीचे मिला, पति रह रहा था साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः महिला का शव बेड के नीचे मिला, पति रह रहा था साथ
Tue, 25 May 2021 09:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 May 2021 09:03 PM IST
सार
घर से दुर्गंध आने की सूचना पर करेली पहुंची सुभाषनगर पुलिस को बेड के नीचे महिला का शव मिला। उसकी मौत के बावजूद पति वहीं रह रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर से दुर्गंध आने की सूचना पर करेली पहुंची सुभाषनगर पुलिस को बेड के नीचे महिला का शव मिला। उसकी मौत के बावजूद पति वहीं रह रहा था। मायके वालों के हत्या के आरोप पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे सुभाषनगर के गांव करेली में एक घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो कमरे में बेड के नीचे 25 वर्षीय ममता का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक ममता का पति मनोज भी घर में ही मिला लेकिन उसकी मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पूछताछ के दौरान घटना के बारे में वह कुछ नहीं बता सका। शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शरीर पर चोटों जैसे निशान हैं लेकिन शव सड़ जाने के चलते वे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं।
घटना की सूचना पर सुभाषनगर के गांव रोंधी से ममता के भाई मुकेश समेत अन्य मायके वाले पहुंच गए। मुकेश ने बताया कि ममता की शादी दस साल पहले मनोज के साथ हुई थी लेकिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि सप्ताह भर पहले भी ससुराल वालों ने ममता के साथ मारपीट की थी। उन लोगों ने ही ममता की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने ममता के पति मनोज को हिरासत में ले लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पर सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
वर्जन
महिला का शव दो-तीन दिन पुराना होने के चलते चोटें पता नहीं लग रहीं हैं। पति की मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है इसीलिए वह बदबू आने के बावजूद घर में था। मायके वालों के आरोप के चलते पति को हिरासत में लिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।