फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DCM killed in collision, death of head constable of Mirganj police station

बरेलीः डीसीएम ने मारी टक्कर, मीरगंज थाने के हेड कांस्टेबल की मौत

Thu, 07 May 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
DCM killed in collision, death of head constable of Mirganj police station
hadsa shimla
मीरगंज (बरेली)। रामपुर की ओर से आ रही बेकाबू डीसीएम ने मंगलवार रात बैरियर तोड़कर मीरगंज पुलिस की चेकिंग टीम को रौंद दिया। हादसे में मुरादाबाद निवासी मीरगंज थाने के हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा की मौत हो गई, जबकि इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज जख्मी हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर डीसीएम छोड़कर भाग गया। डीसीएम में 286 राशन किट भरी थीं, जो मुरादाबाद से हरदोई ले जाई जा रही थीं।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बैरियर और ड्रमों को तोड़कर चेकिंग टीम को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा (52) को बरेली स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह उनकी मौत हो गई। घायल इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज का मीरगंज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश शर्मा मूल रूप से अमरोहा जिले के आदमपुर थाने के गांव उझौना के निवासी थे और काफी समय से मुरादाबाद के हरथला हिमगिरि कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। डीसीएम में राशन किट भरी थीं, जो सरकार की ओर से गरीब परिवारों में बांटी जा रही हैं। ये मुरादाबाद के कन्या इंटर कॉलेज से तैयार कराकर हरदोई भेजी जा रही थीं। मुरादाबाद का कुलबंत सिंह डीसीएम चला रहा था। उसके साथ मुरादाबाद के विकासनगर का यशपाल सिंह भी था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed