{"_id":"678c18c28cb30e6e3d0484c0","slug":"day-temperature-dropped-by-four-degrees-due-to-cold-wind-sunlight-ineffective-bareilly-news-c-4-lko1064-564060-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्द हवा से चार डिग्री लुढ़का दिन का पारा, धूप बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्द हवा से चार डिग्री लुढ़का दिन का पारा, धूप बेअसर
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद कोहरा छंटने से अब शहरवासी दिन में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सर्द हवा कंपकंपी का अहसास करा रही है। शनिवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। दोपहर करीब एक बजे तेज हवा चलने से मौसम साफ हुआ तो धूप निकली। शाम चार बजे तक लोगों को ठंड से राहत मिली पर सर्द हवा से अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को फिर ठंड बढ़ गई और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर सौ फीसदी रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने 22 जनवरी तक सुबह-शाम कोहरा और दिन में धूप निकलने का अनुमान जताया है। ब्यूरो
-
मौसम इनपुट
18.5
10.1
सुबह-शाम कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:41
संवाद
विज्ञापन
-
मौसम इनपुट
18.5
10.1
सुबह-शाम कोहरा रहेगा। धूप निकलेगी। सर्द हवा चलेगी।
सूर्योदय 7:05
सूर्यास्त 5:41
संवाद