फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter's target is accurate, father is no less

Bareilly News: बेटी का निशाना अचूक, पापा भी कम नहीं

Wed, 07 Jun 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 07 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Daughter's target is accurate, father is no less
बरेली। एक से छह जून तक नई दिल्ली में यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। शहर के लिए यह प्रतियोगिता इसलिए खास रही क्योंकि एक ही मंच पर पिता-पुत्री ने तीन पदक अपने नाम किए। रिया सिंह ने दो वर्ग में स्वर्ण और पिता नरेंद्र सिंह ने मास्टर वर्ग में कांस्य पदक जीता है। नकटिया निवासी 20 वर्षीय रिया सिंह चार साल से निशानेबाजी में अपना कमाल दिखा रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में एनसीसी कैडेट बनने के बाद उन्हें निशानेबाजी का मौका मिला। वहीं से शूटिंग का सफर शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि इस बार प्री स्टेट में पहली बार उनके पिता ने भी निशानेबाजी में हाथ आजमाया और कांस्य पदक हासिल किया। रिया ने 0.22 बोर प्रोन पोजिशन और .22 बोर 3 जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पिता ने 0.22 बोर प्रोन पोजिशन मास्टर्स वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

उधार के शस्त्र से बिना अभ्यास के साधा निशाना
रिया ने बताया कि उनके पास 0.22 बोर के शस्त्र नहीं थे। वहीं, पिता नरेंद्र के पास तो एक भी शस्त्र नहीं है। इसी कारण दिल्ली जाकर उन्हें दो शस्त्र लेने पड़े। इसमें उनके 10 हजार रुपये खर्च हो गए। बाकी चीजों में भी काफी पैसा खर्च हुआ। नए शस्त्र से अभ्यास न होने से असुविधा तो हुई पर निशाना सटीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0.22 से शुरू किया था सफर
रिया ने बताया कि उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान 0.22 बोर यानि कि 50 मीटर की निशानेबाजी से ही शुरुआत की थी, लेकिन शहर में रेंज व शस्त्र न होने के कारण उन्होंने अपना इवेंट बदलकर 10 मीटर कर लिया। चार साल बार दोबारा उन्होंने 0.22 मीटर की प्रतियोगिता खेली और दो स्वर्ण जीते।
शहर के कई खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
0.22 बोर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष वर्ग में अमित भारद्वाज, पीयूष प्रजापति और नवल सेन ने, बोर 3 पोजिशन महिला वर्ग में हिना खान, वृंदा महाजन और विधि गुप्ता ने, .22 बोर स्पोर्ट्स पिस्टल में नेहा ने स्वर्ण पदक जीते। पिस्टल महिला वर्ग में चहक भारद्वाज ने रजत और जूनियर में कांस्य पदक अपने नाम किया। .22 बोर विकलांग वर्ग में शोभित ने भी स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को एडीएम सिटी आरडी पांडेय और नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

समरा खान ने ट्रैप शूटिंग में जीत स्वर्ण
प्री स्टेट प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की छात्र समरा खान ने भी जूनियर 12 बोर ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वह पिछले कई वर्ष से निशानेबाजी के गुर सीख रही हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल और प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वाजपेयी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed