फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughters are no less than sons, they shine in every sport

Bareilly News: बेटों से कम नहीं बेटियां, हर खेल में बिखेर रहीं चमक

Tue, 19 Aug 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Daughters are no less than sons, they shine in every sport
बरेली। पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल में भी बेटियां बेटों से कम नहीं है। वह फुटबॉल, बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स में अपनी चमक बिखेर रही हैं। हॉकी और फुटबॉल में गौरी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स में अंजली और क्रिकेट में अंशिता गंगवार आगे बढ़ रही हैं। तीन से चार घंटे तक का नियमित अभ्यास और खेलों के प्रति जुनून ही इनकी सफलता की असली कुंजी है।
विज्ञापन



हॉकी और फुटबॉल में है गौरी का रुझान
जोगी नवादा निवासी 15 वर्षीय गौरी वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और संतुलन से कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। गौरी बताती हैं कि वे हॉकी और फुटबॉल दोनों खेलों को समान महत्व देती हैं। वे बताती हैं कि खेलों की ओर उनका रुझान उनके साथी खिलाड़ियों को देखकर बढ़ा। गौरी ने झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। साथ ही उन्होंने 2024 में रामपुर में हुए नेहरू कप प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया।
विज्ञापन



फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स में दिखा रहीं दम

डोहरा रोड निवासी 13 वर्षीय अंजली शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को देखकर खेलों में उतरने का निर्णय लिया। बेहद कम उम्र में ही अंजली फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स तीनों खेलों में महारत हासिल कर चुकी हैं। अंजली बताती हैं कि प्रदेश स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने हिस्सा लिया और नेहरू कप में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। अंजली के अनुसार खेलों ने उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बड़ा बदलाव लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार खेलों में सक्रिय, क्रिकेट है सबसे प्रिय
सुरेश शर्मा नगर निवासी 15 वर्षीय अंशिता गंगवार भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स इन चार खेलों में वे निरंतर अभ्यास करती हैं। अंशिता बताती हैं कि वह प्रतिदिन हर खेल को एक-एक घंटा देती हैं और अपनी फिटनेस के साथ तकनीकी अभ्यास पर भी जोर देती हैं। विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाली अंशिता का कहना है कि क्रिकेट उनका सबसे प्रिय खेल है और वे भविष्य में इस खेल में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed