{"_id":"4e0e6998ca43257ebfd7ef746f1df85d","slug":"daughter-returned-with-wedding-album-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की एलबम के साथ लौटी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की एलबम के साथ लौटी बेटी
बरेली
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना सीबीगंज के पस्तौर गांव के इनचाराम की बेटी शादी की एलबम लेकर एसपी सिटी के पास पहुंच गई। उसने कहा कि वह बालिग है। पिता ने उसे बेचा नहीं बल्कि उसकी शादी की है। वह अपने पति के साथ खुश है। मां उसके पिता पर उसे साठ हजार रुपये में बेचने का गलत आरोप लगा रही है। जबकि मां ही उसकी गलत लोगों से मुलाकात कराने की कोशिश करती है। पिता के काम पर जाने के बाद वह उसकी पैसे लेकर बात करने की बात करती थी।
इनचाराम पर पत्नी माया देवी ने एसपी क्राइम को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए थे। माया देवी का कहना है उसकी बड़ी की बेटी की उम्र 15 साल है। पति ने उसकी नाबालिग बेटी को किसी गैंग के हाथ 60 रुपये में बेच दिया है। एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेकर परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दरोगा अरुण कुमार यादव को जांच देकर लड़की को बुलाकर अपने सामने पेश करने को कहा था। बृहस्पतिवार को इनचाराम बेटी को लेकर थाना सीबीगंज पहुंच गया। वहां से इनचाराम की बेटी को एसपी सिटी के सामने लाया गया। मांग में सिंदूर लगाए इनचाराम की लड़की के हाथ में शादी की एलबम थी। उसने बताया कि उसकी शादी हरियाणा के जिला पानीपत के ग्राम सिदाह के विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह से 15 दिसंबर को हुई है। मेरी मां पांच साल से उसके पिता के साथ नहीं रहती है। वह पांचों भाई-बहन को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति से साथ रह रही है। अब भी मां उनका और उसके पिता का पीछा नहीं छोड़ रही है। झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उधर, माया अभी भी बेटी को नाबालिग बता रही है। उसका कहना है कि मैं तो बेटी की खुशी में खुश हूं। लड़का ठीक है तो उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि इनचाराम ने रुपये लेकर ही उसकी बेटी की शादी की है।