फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother-in-law tortured daughter-in-law by starving her for several days for dowry in Bareilly

सास ने ढहाया सितम: दहेज के लिए बहू को कई दिनों तक रखा भूखा, बाद में बासी रोटियां खिलाई

Sun, 10 Mar 2024 03:49 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 10 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

बरेली में दहेज के लिए ससुराल वालों ने हदें पार कर दीं। सास ने बहू को कई दिन तक भूखा रखा। बाद में उसे बासी रोटियां खिलाईं। पति और ननद ने भी उसकी पिटाई की। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
Mother-in-law tortured daughter-in-law by starving her for several days for dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में दहेज के लिए विवाहिता को भूखा रखने और बाद में बासी रोटियां खिलाने का मामला सामने आया है। बिहारीपुर करोलान निवासी शगुफ्ता जाहिद ने बताया कि उसका निकाह सैय्यद आसिफ अली से हुआ था। निकाह के बाद पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। अजमेर घूमने के लिए पांच लाख रुपये दहेज मांगा। 
विज्ञापन


शगुफ्ता ने एक लाख रुपये लाकर दिए। फिर पति सऊदी अरब जाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं देने पर पति आसिफ, ननद कशाना और सास नसीम बेगम उसकी पिटाई करते थे। ननद गुड़िया से शिकायत की तो उसने भी दहेज लाने को कहा। सास कई दिन तक भूखा रखती थी और बासी रोटियां खाने को देती थी। 
विज्ञापन

खलनायिका चर्चा में: छैमार हाशिमा के बेटे को पढ़ा रही फांसी की सजा पाई शबनम, की थी परिवार के सात लोगों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शगुफ्ता को रिश्तेदारों से जानकारी हुई कि आसिफ ने पहली पत्नी को भी दहेज की खातिर तलाक दिया था। शगुफ्ता ने सास से जेवर मांगे तो उसने मना कर दिया। पिछले साल ससुराल वालों ने उसे पीटकर निकाल दिया था। बाद में समझौता हो गया था। एसएसपी से शिकायत के बाद प्रेमनगर थाने में आसिफ, कशाना, गुड़िया, सैफ, रहीमउद्दीन और नसीम बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed