फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter-in-law accused of stealing jewelry and 65 thousand rupees

Bareilly News: पुत्रवधू पर जेवर और 65 हजार चोरी का आरोप

Thu, 07 Aug 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law accused of stealing jewelry and 65 thousand rupees
नवाबगंज। पति और सास-ससुर की गैर मौजदूगी में पुत्रवधू ने मायके से ससुराल में आकर घर का ताला तोड़कर जेवर और 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गई। पीड़ित ने पुत्रवधू समेत चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव के निरंजन सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटे गौरव कुमार का विवाह जनपद रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के ज्योहरा मजरा काशीपुर की लतारानी के साथ किया था। विवाह के कुछ समय बाद उसकी पुत्रवधू और बेटा उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे, जिसके चलते वह दोनों से अलग हो गए। 25 जून को नवाबगंज के मोहल्ला आदर्श नगर के उनके मकान में ताले पड़े थे। वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने गए थे। तभी घर में घुसकर चोरी की गई। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed