फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Date palm and glasses were sold under the cover of masks, arrested

मास्क की आड़ में बेच रहा था खजूर और चश्मे, गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Date palm and glasses were sold under the cover of masks, arrested
खजूर बेचने का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जिले में दर्ज हुईं आठ रिपोर्ट, 31 आरोपी गिरफ्तार, 483 वाहनों के चालान

विज्ञापन
बरेली। पुलिस की सख्ती के बावजूद लापरवाह लोग लगातार लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रविवार को सेटेलाइट रोड पर मास्क बेचने के लिए लगाए गए फड़ पर खजूर और चश्मे बेच रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है। साथ ही जिले में कई अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

बारादरी क्षेत्र में सेटेलाइट रोड पर पिछले कुछ दिनों से रोहली टोला निवासी राजू फड़ लगाकर मास्क बेचता था, लेकिन बाद में उसने मास्क की आड़ में खजूर और चश्मे भी बेचने शुरू कर दिए। इसकी सूचना रविवार को पुलिस को मिली तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसके पास से खजूर और अन्य सामान भी बारामद हुआ। वहीं प्रेमनगर में ब्रहमपुरा मठिया पर आशीष हेयर कटिंग सैलून खुला मिला। पुलिस ने सैलून से इलाके के ही विनीत, इंद्रकांत और तरुण को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में भी नियमों का उल्लंघन कर रहे छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। इसके साथ ही धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 483 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed