{"_id":"5f120c778ebc3e63877765a8","slug":"daru-party-was-going-on-in-the-coffee-bar-of-izatnagar-belts-went-over-the-bill-bareilly-news-bly4131060125","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर के कॉफी बार में चल रही थी दारू पार्टी, बिल को लेकर चलीं बेल्टें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर के कॉफी बार में चल रही थी दारू पार्टी, बिल को लेकर चलीं बेल्टें
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर में बाजपेई वाली ढाल पर भी भिड़े लड़कों के दो गुट
विज्ञापन
बरेली। शहर में चल रहे काफी और अवैध हुक्का बार अब बवाल की जड़ बन गए हैं। ऐसे ही एक कॉफी बार में दारू पार्टी के बाद पेमेंट को लेकर बेल्टें चल गईं। लड़कों के दो गुटों में फसाद के बाद चौकी प्रभारी ने दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए।
इज्जतनगर एयरफोर्स गेट के पास एक कॉफी बार और रेस्टोरेंट है। इसमें शुक्रवार शाम दारू पार्टी चल रही थी। इसमें आलोक नगर के कई लड़के शामिल थे। पार्टी खत्म होने के बाद बिल को लेकर उनकी कॉफी बार मालिक से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बेल्टें और डंडे चले। इस दौरान लड़कों ने नैनीताल रोड पर जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंचे बैरियर वन चौकी इंचार्ज ने लड़कों को दौड़ा लिया। चौकी इंचार्ज लड़कों की तलाश में उनके घर तक गए लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
उधर, सुभाषनगर में बाजपेई वाली ढाल पर शुक्रवार रात मोहल्ले का ही शिवशंकर अपनी बाइक लिए खड़ा था। रास्ता कम होने और साइड न देने की बात करते हुए बाइकों पर आए चार लड़कों ने उससे मारपीट कर दी। बाद में शिवशंकर पक्ष के लोग आए तो हमलावर फरार हो गए। देर रात इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो लड़के पकड़ लिए। शिवशंकर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।