फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Darkness in Gandhipuram, consumers demonstrated

Bareilly News: गांधीपुरम में अंधेरा, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Aug 2023 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Darkness in Gandhipuram, consumers demonstrated
बरेली। गांधीपुरम में शुक्रवार रात 10 बजे एबीसी केबल में आग लग गई। केबल जलने से कुछ ही देर में कॉलोनी के 200 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। लोग घरों से बाहर गए। मोबाइल फोन की टार्च जलाकर रोशनी की। बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन रात 11 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। लाइन मैन आया तो देखकर लौट गया। उपभोक्ताओं में इसे लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांधीपुरम में काफी समय से जर्जर केबल के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। विधान परिषद की समिति के सभापति हरिसिंह ढिल्लो के सामने 29 जुलाई को उपभोक्ताओं ने यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद अफसर चेते। अगले ही दिन मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे थे। सात दिन में केबल बदलवाने का भरोसा दिया था। 4 अगस्त को काम शुरू होकर 10 अगस्त को पूरा हुआ, लेकिन 24 घंटे में ही काम की कलई खुल गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन फेज की लाइन में न्यूट्रल का तार सही ढंग से नहीं डाला गया। लोड का मैनेजमेंट नहीं किया। सिर्फ दो फेज पर अधिक लोड डाला गया। दो फेज के केबल में ओवरलोडिंग से फाॅल्ट हुआ। अधिशासी अभियंता उमेश सोनकर ने बताया कि केबल जला है। मौके पर जेई को भेजा है। आपूर्ति रात में ही बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

कोट
जैसे ही बिजली गई, लोग घरों से बाहर आ गए। एक्सईएन ने कहा जेई आ रहे हैं, जेई को फोन किया तो बोले-लाइनमैन पहुंच रहे हैं। लाइनमैन आए और देखकर लौट गए। - इंद्रपाल गंगवार
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फेज नहीं आ रहा था। उसके कनेक्शन अन्य दो फेज से जोड़ दिए गए। इसलिए 24 घंटे में ही नया केबल जल गया। फोन पर जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। - धर्मवीर सिंह, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed