{"_id":"67463af612c4ccf2270ad336","slug":"dap-reached-the-committee-farmers-gathered-to-take-it-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101791-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समिति पर पहुंची डीएपी, लेने के लिए उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समिति पर पहुंची डीएपी, लेने के लिए उमड़े किसान
विज्ञापन
सोसायटी प्रभारी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को बुला लिया गया था। इसके बाद किसानों की लाइन लगवाई गई। टोकन वितरित कर किसानों से खतौनी और आधार के माध्यम से डीएपी खाद को वितरित कराया गया। दोपहर में डीएपी की खाद की वितरण कराने को लेकर मामूली कहांसुनी हुई, लेकिन मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज घनश्याम सिंह ने किसानों को समझाकर शांत किया। संवाद
केंद्र पर जड़ा ताला, दूसरे दिन बीज का वितरण
भमोरा। भमोरा राजकीय बीज भंडार पर जब कई दिनों से किसानों को बीज का वितरण नहीं हुआ तो गुस्साए किसानों ने सोमवार को केंद्र पर ताला जड़ दिया। मंगलवार को किसानों को बीज का वितरण कराया गया।
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत उसैता, रायपुर, सिकरौड़ा व खड़कपुर के किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत मुफ्त बीज मिलन था, लेकिन भमोरा राजकीय बीज भंडार पर बीज न होने की बात कहकर कहीं गई। सोमवार दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन (शंकर गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह तहसील प्रभारी कल्याण सिंह आदि सदस्यों ने नाराज होकर राजकीय भंडार पर ताला जड़ दिया। मंगलवार सुबह भूमि संरक्षण अधिकारी संजय सिंह के साथ राजकीय बीज भंडार के प्रभारी रविशंकर यादव व किसान यूनियन के पदाधिकारी केंद्र पर पहुंचे और किसानों को बीज का वितरण कराया। संवाद