फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dangerous pits of the Chaupula Bridge being filled with sand

रेत से भरे जा रहे चौपुला पुल के खतरनाक गड्ढे

Fri, 07 Aug 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dangerous pits of the Chaupula Bridge being filled with sand
चौपुला पुल पर गहरे गड्ढे बन सकते हैं हादसे का सबब। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बारिश में कितने दिन टिक पाएगी रेत, पुल पर हैं करीब छह इंच तक गहरे गड्ढे

विज्ञापन
बरेली। चौपुला पुल के गड्ढों को रेत से भरा जा रहा है। जब बारिश से सीमेंटिड सड़क उधड़ गई तो भला रेत कितने दिन टिक पाएगी। रेत से पाटे गए गड्ढे वाहनों के लगातार निकलने से आधे से ज्यादा खाली हो चुके हैं। चौपुला ओवरब्रिज की हालत कुछ ही सालों में बेहद खराब हो गई है। यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी तरह किला पुल के ज्वाइंट जर्जर हो चुके हैं। हार्टमन पुल पर पैचवर्क की जगह सरिया दिखाई पड़ने लगी हैं। कुदेशिया पुल भी ऊबड़-खाबड़ हो गया है। यहां बजरी फैली होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थान- पुराना चौपुला पुल

चौपुला पुल की हालत बेहद खराब है। यहां करीब छह इंच तक गहरे और करीब दो मीटर चौड़े गड्ढे हो गए हैं। इन्हें रेत से भरा जा रहा है। चौपुला पुल के गड्ढों में भरी गई रेत गाड़ियों के निकलने से आधी से ज्यादा निकल चुकी है। पुल से उतरते ही एक जगह पर दो से तीन मीटर तक पूरी सड़क ही उधड़ गई है। बजरी तक बाहर फैल गई है। ऐसे में ओवरब्रिज से तेज गति से वाहनों के उतरते वक्त इन गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्माणाधीन चौपुला पुल पर ट्रैफिक भी बड़ी समस्या बना हुआ है। यहां राहगीरों ने बैरियर हटाकर बीच से रास्ता तैयार निकाल लिया है। इससे भी जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थान- हार्टमन पुल

बारिश से हार्टमन और कुदेशिया पुल की सड़क अब और ज्यादा खराब हो गई है। हार्टमन पुल पर सड़क उखड़ जाने के बाद उसके अंदर का सरिया तक बाहर आ गया है। हालांकि कुछ दिन पहले इस पुल पर पैच बनाए गए थे, लेकिन उनकी गुणवत्ता खराब होने से सड़क फिर से उखड़ना शुरू हो गई है। सरिया निकलने से पुल और खतरनाक स्थिति में आ गया है, लेकिन अभी तक विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान- कुदेशिया पुल

कुदेशिया पुल पर तो अब तक मरम्मत का काम ही नहीं कराया गया है। इस पर कई जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने से स्थिति और ज्यादा खतरनाक होती जा रही है। डामर रोड उधड़ने से बजरी फैल गई है, इससे स्कूटी-बाइक के फिसलने का खतरा बना हुआ है। सड़क की मरम्मत न कराई गई तो यह खतरनाक और जानलेवा साबित होगी। यहां दुर्घटना में कई लोगों की जान जा सकती है।

स्थान- किला पुल

किला पुल की सड़क भी काफी खराब हो चुकी है। कई जगहों पर सड़क ऊबड़खाबड़ हो गई है। इससे वाहनों के बेकाबू होने का खतरा है। यहां हर बार नई लेयर बिछाने से पहले पुरानी सड़क को तोड़कर उसका मलबा नहीं हटाया जाता है। नतीजा यह है कि पुल पर बने फुटपाथ का लेवल तक धीरे-धीरे सड़क के बराबर आ चुका है। पुल के ज्वाइंट भी जर्जर हो चुके हैं। कई जगह फुटपाथ कुछ निकला हुआ है लेकिन उसकी किनारी इतनी चिकनी हो चुकी है कि कोई भी दुपहिया वाहन उस पर चढ़ते हुए फिसल कर हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed