Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Danger looming from dilapidated and dangling electrical wires

Bareilly News: जर्जर और झूलते विद्युत तारों से मंडरा रहा खतरा

Wed, 05 Nov 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Danger looming from dilapidated and dangling electrical wires
आए दिन हो रहे हादसे, शिकायतों के बावजूद सबक नहीं ले रहे जिम्मेदार
विज्ञापन

मीरगंज/नवाबगंज/फतेहगंज पूर्वी/बहेड़ी। कस्बों में जगह-जगह जर्जर और झूलते विद्युत तार मौत को दावत दे रहे हैं। आए दिन हो रही शिकायतों के बाद भी अफसर इसे गंभीरता नहीं ले रहे हैं। इससे अब लोगों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है।
मीरगंज के तहसील रोड पर सोमवार शाम चार बजे बिजली निगम की लापरवाही के चलते बिजली की केबल गाड़ी में उलझकर टूट गई थी, जिससे तीन खंभे टूट गए थे। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस दौरान लोगों में बेचैनी रही। बिजली निगम की लापरवाही पर रोष जताया था। लोगों के अनुसार यही हाल मीरगंज कस्बे के सात से आठ मोहल्लों में भी है। शिकायत मिलने के बाद भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आंवला में इन मोहल्ले में लटके रहे तार
आंवला के मेन मार्केट, पक्का कटरा, कुएं वाली गली से लेकर भुर्जीटोला तिराहे तक जगह-जगह दुकानों व मकानों के सामने बिजली की केबल काफी नीचे लटक रही है। इसके अलावा तहसील गेट के सामने भी यही हालत बने हुए हैं। इन मार्गों पर रोजाना हजारों लेागों का आना-जाना व वाहनों का आना-जाना रहता है। व्यापारी नेता वरुण अग्रवाल ने बताया कि इसकी कई बार विभाग से शिकायत भी कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं है। मामले में जेई मनोज कुमार ने जल्द ही इनको ठीक कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में नहीं कसा गया झूलते तारों को
फतेहगंज पूर्वी कस्बे में भी मोहल्ला बाजार जुनुवी से हाईवे की तरफ जाने वाले रोड पर कब्रिस्तान के पास केबल जमीन से कुछ ही फुट की ऊंचाई पर है। यहां नई कॉलोनी के स्टेशन रोड पर भी तार जर्जर अवस्था में हैं। ट्रांसफार्मर से लेकर स्टेशन रोड तक जगह-जगह तार लटके हुए हैं। यहां आए दिन फॉल्ट हो जाता है। अवर अभियंता राम सिंह ने बताया कि लटकते हुए तारों को कसने करने के निर्देश लाइनमैन को दिए गए हैं। वहीं, जर्जर तारों को भी बदलवाया जाएगा। बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी, जाजू नागर, नदेली रोड, शेखूपुर रोड, नई गन्ना समिति के सामने भी यही हाल है। संवाद
--
24 घंटे बाद भी बिजली नहीं हो पाई बहाल
मीरगंज कस्बे के तहसील रोड पर सोमवार शाम तार सहित खंभों के गिरने के बाद बिजली गुल हो गई, जो 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। इस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। जेई को फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
--------
विद्युत लाइन हटवाकर बंच केबल और खंभे लगवाने को सौंपा पत्र

नवाबगंज। कस्बे में फैले विद्युत जर्जर लाइनों के तारों और खंभों को बदलवाने के लिए नगरपालिका सभासदों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने एसडीओ विद्युत को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

नगर पालिका परिषद के मोहल्ला प्रभातनगर और गंगवार कॉलोनी में विद्युत की जर्जर लाइन और खंभों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मोहल्ला गंगवार कॉलोनी में चार हजार की आबादी क्षेत्र है, जहां घरों के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। सभासद राम प्रकाश गंगवार, अजय कुमार, कविशा शर्मा, सोनू राठौर ने एसडीएम उदित पवार को शिकायती पत्र दिया है। इस मामले में एसडीएम ने विद्युत निगम के एसडीओ को आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed