फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dancers were dancing on the stage of Janmashtami fair, Inspector lost his temper

Bareilly News: जन्माष्टमी मेले के मंच पर डांसर लगा रही थीं ठुमके, दरोगा खो बैठे आपा

Sat, 16 Sep 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 16 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dancers were dancing on the stage of Janmashtami fair, Inspector lost his temper
भोजीपुरा (बरेली)। मेमौर गांव में बृहस्पतिवार रात जन्माष्टमी महोत्सव के मेले में डांस पार्टी बुलाकर बार बालाओं से ठुमके लगवाए जा रहे थे। दरोगा संजय सिंह ने बिना अनुमति डांस कराने पर आयोजकों को न केवल लताड़ लगाई, बल्कि आवेश में आकर गालीगलौज भी कर बैठे। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

मेमौर में सात साल से जन्माष्टमी के मेले का आयोजन ग्रामीण मिलकर करते हैं। मेले में कलाकार कृष्ण लीला का मंचन भी करते हैं। बृहस्पतिवार रात उसी मंच पर बार बाला डांस कर रही थी। किसी ने मोबाइल पर हल्का प्रभारी एसआई संजय सिंह को सूचना दी तो वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने डांस पार्टी बंद करा दी। माइक हाथ में लेकर मेला आयोजकों से डांस पार्टी की अनुमति दिखाने को कहा। आयोजक अनुमति नहीं दिखा पाए तो दरोगा ने उन्हें माइक पर ही गालियां दीं और हिदायत देकर चले आए कि डांस पार्टी शुरू की गई तो कार्रवाई की जाएगी। किसी ने दरोगा की गाली देते हुए वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, अश्लील डांस की वीडियो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन




00

दरोगा पर माइक तोड़ने का भी आरोप



- मेला आयोजक मोहन स्वरूप ने बताया कि मंचन के ही कलाकार नृत्य करने लगे थे जिसकी किसी ने वीडियो बना ली। आरोप लगाया कि दरोगा नशे की हालत में थे। उन्होंने न केवल गालियां दीं, बल्कि माइक भी छीनकर तोड़ दिया। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00



वर्जन

- मेले में मंच पर अश्लील डांस की शिकायत पर एसआई संजय सिंह मौके पर गए थे। वहां बिना अनुमति चल रही डांस पार्टी को बंद कराया था। कुछ लोग दरोगा पर भी अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। सीओ मीरगंज को जांच सौंपी गई है। डांस पार्टी के वीडियो की भी जांच हो रही है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed