फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Damkhoda is full of quacks and fake pathology labs

Bareilly News: दमखोदा मे झोलाछाप और फर्जी पैथोलाॅजी लैब की भरमार

Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Damkhoda is full of quacks and fake pathology labs
स्वास्थ्य महकमा नहीं चलाता चेकिंग अभियान, झाेलाछापों के हौसले बुलंद
विज्ञापन


देवरनियां। ब्लाॅक रिछा (दमखोदा) क्षेत्र में झोलाछाप और फर्जी पैथोलाॅजी लैब संचालित हो रहे हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई करने के बजाए स्वास्थ्य महकमा के अफसर आंखें मूंदे बैठे हुए हैं।
कस्बा देवरनियां, दमखोदा, गिरघरपुर, कुन्डरा कोठी, मुंडिया नबी बख्श आदि में बिना डिग्री के झोलाछाप मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल के आसपास व अन्य स्थानों पर बिना पंजीकरण के झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। देवरनियां कस्बे में निजी अस्पतालों की भरमार हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें ज्यादातर बिना पंजीकरण के संचालित हैं। यहां गलत इलाज के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

यही नहीं यहां फर्जी पैथोलॉजी लैब और अल्टासाउंड सेंटर धड़ल्ले से संचालित हैं। सूत्र बताते है कि इन फर्जी लैबों और अल्टासाउंड सेंटरों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पैथोलाॅजी लैबों पर बैठने वाले कोई भी पैथोलॉजी स्पेशलिस्ट नहीं हैं। अनुभवहीन युवक सिरिंज के सहारे टेस्ट के लिए खून निकालते हैं। जिन पर महकमा के अफसर मेहरबान हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते। इस कारण झोलाछापों के हौसले बुलंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लोकसभा चुनाव और संचारी रोग के चलते व्यस्त हैं। चुनाव के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- डॉ. शुऐब खान, सीएचसी इंचार्ज, रिछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed