फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh Rural Sports League Ranjana of Shahjahanpur tops 100 meter race, Shivi wins shot put

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग: सौ मीटर दौड़ में शाहजहांपुर की रंजना अव्वल, गोला फेंक में शिवी ने मारी बाजी

Thu, 06 Feb 2025 12:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर की रंजना प्रथम, रामपुर की गुनगुन द्वितीय और अमरोहा की छाया तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बिजनौर के दलजीत सिंह प्रथम, संभल के शिव प्रताप द्वितीय, मुरादाबाद के हर्ष तोमर तृतीय रहे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Rural Sports League Ranjana of Shahjahanpur tops 100 meter race, Shivi wins shot put
प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में युवा कल्याण विभाग की ओर से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग जोनल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को आईवीआरआई मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नौ जिलों के खिलाड़ियों ने इसमें अपना दम दिखाया। 

विज्ञापन


सब जूनियर बालक वर्ग के विजेता 
सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बिजनौर के दलजीत सिंह प्रथम, संभल के शिव प्रताप द्वितीय, मुरादाबाद के हर्ष तोमर तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में बरेली के अजीत सिंह को पहला, रामपुर के चंदन को दूसरा, पीलीभीत के कुश गंगवार को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में संभल के चंद्रपाल को प्रथम, बिजनौर के अहमद को द्वितीय, बदायूं के कुलदीप को तृतीय स्थान मिला। 
विज्ञापन


सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शाहजहांपुर की रंजना प्रथम, रामपुर की गुनगुन द्वितीय और अमरोहा की छाया तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में भी रंजना ने बाजी मारी। बदायूं की दीक्षा और संभल की ललिता क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में अमरोहा की निति प्रथम, मुरादाबाद की कल्पना द्वितीय, संभल की मीरा तृतीय रहीं। लंबी कूद में अमरोहा की छाया को पहला, बदायूं की अनामिका को दूसरा,रंजना को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में संभल के शिव प्रताप प्रथम, अमरोहा के हर्ष कुमार द्वितीय व रामपुर के प्रियांशु तृतीय रहे। गोला फेंक में अमरोहा के ध्रुव चहल को प्रथम, बिजनौर के नरजोद राठी को दूसरा और मुरादाबाद के धनिष्ठ को तीसरा स्थान मिला।

Trending Videos

Uttar Pradesh Rural Sports League Ranjana of Shahjahanpur tops 100 meter race, Shivi wins shot put
जूडो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

जूडो में भी जोर आजमाइश 
जूनियर बालिका 44 किलो भार वर्ग जूडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद की लकी ने पहला, बरेली की दिया ने दूसरा और संभल की कृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 44-48 किलो में संभल की अराध्या पहले, बरेली की अबीरा दूसरे और रामपुर की प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 48-52 किलो में मुरादाबाद की राधिका प्रथम, बरेली की अर्शदीप कौर द्वितीय और संभल की मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। 

गोला फेंक में शिवी ने मारी बाजी 
गोला फेंक में बिजनौर की शिवी प्रथम, बदायूं की गीता द्वितीय और संभल की हंसिका तृतीय रहीं। चक्का फेंक में वंशिका को पहला, बरेली की संध्या को दूसरा और जया को तीसरा स्थान मिला। खिलाड़ियों को उपनिदेशक आदित्य कुमार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में भगवानदास, ऋषिकुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, सचिन कुमार, अमन वैश, अंकुर कुशवाहा, शैफाली व अन्य लोग उपस्थित रहे।

52-57 किलो में संभल की अवसरा को पहला, बरेली की फातिमा को दूसरा स्थान मिला। 57-63 किलो में संभल की आयुषी प्रथम, बरेली की किरनदीप कौर द्वितीय और रामपुर की काव्या तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक 25-30 किलो भार वर्ग जूडो में मुरादाबाद के श्रेष्ठ प्रताप सिंह प्रथम, बरेली के अव्यांश द्वितीय और संभल के अदनराज तृतीय स्थान पर रहे। 30-35 किलो में संभल के रुद्र प्रथम, पीलीभीत के अनुज द्वितीय और बरेली के सूर्या तृतीय रहे।

35-40 किलो में शाहजहांपुर के कृष्ण प्रताप सिंह ने पहला, बरेली के आशीष ने दूसरा और संभल के संस्कार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40-45 किलो में बरेली के फैजान पहले, शाहजहांपुर के शौर्य दूसरे और रामपुर के अभयपाल तीसरे स्थान पर रहे। 45-50 किलो में शाहजहांपुर के आयुष ने प्रथम, संभल के चिराग ने द्वितीय और बरेली के शनि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Uttar Pradesh Rural Sports League Ranjana of Shahjahanpur tops 100 meter race, Shivi wins shot put
बैडमिंटन खेलता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बैडमिंटन में आदित्य व दीप्ति ने जीता पदक
बालक वर्ग बैडमिंटन में अमरोहा के आदित्य ने शाहजहांपुर के कृष्णा सिंह यादव को मात दी। युगल मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने अमरोहा की टीम को मात दी। कबड्डी में बिजनौर ने मुरादाबाद को हराया। वॉलीबॉल में मुरादाबाद की टीम प्रथम, पीलीभीत दूसरे पायदान पर रही। बालिका वर्ग बैडमिंटन में बरेली की दीप्ति गंगवार ने अमरोहा की भूमि को मात दी। युगल मुकाबले में बरेली ने बदायूं को हराया। कबड्डी में अमरोहा की टीम ने पीलीभीत को शिकस्त दी। वॉलीबॉल में अमरोहा ने बदायूं को मात दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed