{"_id":"9b51016a6c5615865cb211acc964a5b7","slug":"dalit-man-entered-the-house-and-killed-the-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला
बरेली
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। घर में घुसे दलित युवक को बंधक बनाने के बाद काफी देर तक जमकर पीटा गया। गंभीर चोटों की वजह से उसने दम तोड़ दिया। युवक के पिता ने गृहस्वामी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गृहस्वामी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घरों में घुसकर छोटी-मोटी चोरी कर लेता था।
क्षेत्र के गांव रामनगरिया निवासी दलित ब्रजलाल का 16 वर्षीय पुत्र विनोद गांव बुधवार रात हरीश गंगवार के घर में घुस गया। आहट से हरीश की आंख खुली तो उसने युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से युवक को जमकर पीटा। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे तक लगातार उसे पीटा जाता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी पर परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ नरेश कुमार, कोतवाल आरके सिंह और हाफिजगंज इंस्पेक्टर एमएम खान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद के पिता बृजलाल ने हरीश गंगवार, मुन्ना लाल और प्रेमपाल पर विनोद को घर से बुलाकर जे जाने के बाद बंधक बनाकर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हत्या और हरिजन एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि विनोद की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर लोगों के घरों में घुसकर छोटी-मोटी चोरी करता था। बुधवार रात भी वह हरीश के घर में इसी इरादे से घुस गया था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक नामजद आरोपी हरीश गंगवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।