फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cylinder used to cut the ATM of the city agency

शहर की एजेंसी का निकला एटीएम काटने में इस्तेमाल हुआ सिलिंडर

Fri, 16 Jul 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cylinder used to cut the ATM of the city agency
गैस कटर से काटा गया एटीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ककराला और कादरचौक में दरोगा को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश
विज्ञापन

ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं पुलिस की टीमें, एसटीएफ को भी लगाया

बरेली। आंवला में दरोगा को गोली मारने वाले एटीएम लुटेरों की तलाश में एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि दरोगा को गोली मारने के बाद बदमाश बदायूं की ओर भागे थे लिहाजा पुलिस की टीमें बदायूं के कादरचौक और ककराला में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं। यह भी सामने आया है कि एटीएम काटने में इस्तेमाल ऑक्सीजन सिलिंडर शहर की एजेंसी से गया था। अब पुलिस सिलिंडर लेने वाले का पता लगा रही है।
मंगलवार रात करीब सवा दो बजे थाना आंवला में तैनात दरोगा प्रवीण कुमार पुरैनी की ओर से गश्त करके कस्बा चौकी लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने भूमि विकास बैंक के पास एटीएम के सामने एक बदमाश को खड़ा देखकर उसके मोबाइल ले लिए और पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने उस बदमाश को पुलिस चौकी आने को कहा, इसके बाद जैसे ही खुद बाइक से आगे बढ़े, बदमाश ने अपनी महिला और पुरुष साथी के साथ दरोगा पर हमला कर दिया और गोली मारकर मोबाइल छीन लिए। मारपीट में दरोगा प्रवीण कुमार का हाथ भी टूट गया।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वारदात के बाद महिला समेत तीनों बदमाश बाइक से बदायूं की ओर भाग निकले। यह बाइक उन्होंने संभवत: आसपास ही कहीं छिपा रखी थी। बदमाशों के बदायूं की ओर भागने का सुराग मिलने के बाद पुलिस मंगलवार रात से ही बदायूं के ककराला और कादरचौक क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने का भी शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर के गैंग पर भी पुलिस की नजर

एटीएम काटने के लिए राजस्थान के भरतपुर के गैंग भी बदनाम हैं जो कई राज्यों में इस तरह की वारदात कर चुके हैं। भरतपुर के गैंग के बारे में छानबीन करने के लिए ही इस केस में एसटीएफ को भी लगाया गया है।

सक्रिय मिले 150 नंबर

पुलिस ने मंगलवार रात घटनास्थल के पास स्थित मोबाइल टावर से जुड़े नंबरों का डाटा भी जुटाया है। इसमें करीब 150 नंबर घटना की रात सक्रिय मिले हैं। अब पुलिस इनमें से उन नंबरों को तलाश रही है, जो वारदात के बाद उस क्षेत्र से गायब हो गए। इसके लिए साइबर सेल और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।

एसपी देहात पहुंचे आंवला

बृहस्पतिवार को थाना आंवला पहुंचे एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने आंवला सर्किल के अंतर्गत आने वाले भमोरा, अलीगंज, सिरौली, बिशारतगंज और आंवला के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर इस तरह की वारदात करने वाले बदमाशों की पहचान करने और उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरे दिन वह आंवला थाने में ही जमे रहे और इस घटना के अपडेट लेकर दिशानिर्देश देते रहे। उन्होंने बताया कि एटीएम कक्ष से बरामद ऑक्सीजन सिलिंडर शहर की एक एजेंसी का है। यह सिलिंडर किस व्यक्ति ने लिया था, अब इसकी जानकारी कराई जा रही है। इसके अलावा एटीएम और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी साफ कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed