{"_id":"63f71fed7fbd4fd2f20edc2e","slug":"cyber-thugs-using-profile-photo-for-fraud-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: सावधान.... प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर रहे साइबर ठग, हनी ट्रैप से भी बचकर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: सावधान.... प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर रहे साइबर ठग, हनी ट्रैप से भी बचकर रहें
Thu, 23 Feb 2023 03:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
बरेली में कई लोग इस तरह से ठगी के शिकार भी हो चुके हैं। 20 दिन में ही ऐसी पांच शिकायतें एसएसपी दफ्तर में आईं। साइबर ठग हाई प्रोफाइल लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में समाज के कई प्रभावशाली लोगों के व्हाट्सएप प्रोफाइल से फोटो निकालकर लोगों से ठगी की कोशिश की जा चुकी है। कई लोग इस तरह से ठगी के शिकार भी हो चुके हैं। 20 दिन में ही ऐसी पांच शिकायतें एसएसपी दफ्तर पहुंची हैं। साइबर ठगी के साथ हनीट्रैप की घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
जोगी नवादा निवासी प्रतेश पांडेय के व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगे फोटो का इस्तेमाल कर ठगों ने ठगी कर ली। उनके दोस्त आदेश पांडेय ने प्रतेश का नंबर समझकर ठग को 20 हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठग ने उनके खाते से 60 हजार रुपये और निकाल लिए। इससे पहले भाजपा नेता संजय सिंह के फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बना ली थी और उनके परिचितों को मेसेंजर पर संदेश भेजकर उनसे रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता की भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके परिचितों को मेसेंजर पर संदेश भेजकर रुपये मांगे गए थे। रुहेलखंड विवि के वरिष्ठ अधिकारी व प्रवक्ता भी ऐसी घटना का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा भी कई प्रतिष्ठित लोगों की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठग उनके परिचितों को संदेश भेजकर ठगी की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
साइबर ठगों के निशाने पर हाई प्रोफाइल लोग
तीन साल में साइबर ठगी के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। साइबर ठगों के निशाने पर अधिकतर हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं। ठग ऐसे लोगों के प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर उनके परिचितों से रुपये मांगते हैं, जिससे कोई इन्कार न कर पाए।हनी ट्रैप से भी बचकर रहें
साइबर ठगी के साथ हनी ट्रैप की भी घटनाएं हो रही हैं। इसमें अपरिचित लड़की पहले सोशल साइट्स पर बातें कर फंसाती हैं और झांसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लीलता कर खुद उसका वीडियो बना लेती हैं। फिर इस वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रुपये की मांग की जाती है। रुपये नहीं देने पर ऐसे वीडियो परिचितों में वायरल करने की धमकी दी जाती है। इस तरह से ठगी का शिकार हुए लोग शिकायत भी नहीं कर पाते हैं।ये बरतें सावधानी
- व्हाट्सएप पर प्राइवेसी लगाकर रखें, जिससे आपकी प्रोफाइल फोटो अपरिचित लोग न देख पाएं।
- अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी को लॉक करके रखें।
- इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी से अपरिचित लोगों को न जोड़ें।
- सोशल साइट्स पर संदेश भेजकर पैसे मांगने वाले किसी परिचित के संदेश पर विश्वास न करें।
- दूसरे की डिवाइस पर अपनी प्रोफाइल न खोलें।
- सोशल साइट्स पर मौजूद अपनी जानकारी को लॉक रखें।
- डेटिंग एप और मैट्रीमोनियल साइट्स पर मिले लोगों पर आसानी से विश्वास न करें।