{"_id":"6589b068f62d466e540aa796","slug":"cyber-thugs-demanding-money-by-creating-fake-id-of-ig-dr-rakesh-singh-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: आईजी की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठग मांग रहे रुपये, पुलिस ने लोगों को किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: आईजी की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठग मांग रहे रुपये, पुलिस ने लोगों को किया आगाह
Mon, 25 Dec 2023 10:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:10 PM IST
सार
साइबर ठगों ने आईजी डॉ. राकेश सिंह का फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। कई लोगों को मेसेज कर रुपयों की मांग की। मुख्यालय में मेल भेजकर संबंधित आईडी ब्लॉक करा दी गई। अब पता किया जा रहा है कि आईडी कहां से किसने बनाई है।
विज्ञापन
आईजी डॉ. राकेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में आंवला सांसद, शायर वसीम बरेलवी के नाम से फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया था। अब साइबर ठगों ने आईजी डॉ. राकेश सिंह का फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। कई लोगों को मेसेज कर रुपयों की मांग करने लगे। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी आईडी ब्लॉक करा दी है। साथ ही मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
आईजी की फेसबुक आईडी से साइबर ठग ने उनके परिचितों और कांटेक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को मेसेज किए। लोगों से मदद के नाम पर रुपये मांगे गए तो वह हैरान रह गए। इस तरह के कुछ लोगों ने आईजी को कॉल और मेसेज किए तो उन्हें इस बात की जानकारी हो सकी। आईजी ने तत्काल साइबर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाने से मुख्यालय में मेल भेजकर संबंधित आईडी ब्लॉक करा दी गई। अब पता किया जा रहा है कि आईडी कहां से किसने बनाई है।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि ऐसे मामले पहले भी प्रकाश में आए हैं। जांच में पता चलता है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों से इस तरह की खुराफात की जा रही है। प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। इधर, आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि किसी ने उनके नाम व फोटो के साथ फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। वह आपसे संपर्क कर रुपये की मांग कर सकता है। इसलिए सावधान रहें। किसी के पास कोई मेसेज आता है तो उसका स्क्रीनशॉट और यूआरएल पुलिस को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन