फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs cheated a professor who taught cyber security in Bareilly

Cyber Crime: बरेली में साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले प्रोफेसर से ठगी, एक गलती से उड़े 60 हजार रुपये

Wed, 18 Dec 2024 04:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

बरेली में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले प्रोफेसर से ठगी कर ली। 

विज्ञापन
Cyber thugs cheated a professor who taught cyber security in Bareilly
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

हेलो, मैं बैंक की मुंबई शाखा से बोल रहा हूं। आपके क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। इसका सात हजार रुपये प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के बिल में जुड़ जाएगा। अगर इसे हटवाना चाहते हैं तो छोटी सी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। जालसाज ने बातों में फंसाकर कुछ जानकारी मांगी और ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले बरेली कॉलेज के प्रोफेसर के क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये कट गए। अब उन्होंने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत की है। साथ ही, बैंक को कॉल करके कार्ड ब्लॉक करा दिया है। 

विज्ञापन


यहां हुई चूक 
अनजान नंबर से कॉल आने पर प्रोफेसर घबरा गए। बीमा का प्रीमियम लिए जाने से रोकने के लिए प्रक्रिया को फॉलो किया। कॉलर से ओटीपी तक साझा कर दिया। रुपये कटने के बाद उन्हें समझ में आया कि साइबर ठग ने उन्हें शिकार बना लिया है। 
विज्ञापन


शीतल पेय की डीलरशिप देने के नाम पर ठगी
शीतल पेय की डीलरशिप देने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए। बुखारा मोड़ निवासी मोहम्मद आरिफ आगा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रिलायंस कैंपाकोला की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन स्वीकार होने के बाद उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया। उन्हें रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए मुंबई की एक बैंक का खाता नंबर दिया गया। आरिफ ने उस खाते में 49,500 रुपये भेज दिए। कंपनी के टेलीफोन नंबर पर बात करने पर विपिन गुप्ता नाम के युवक ने बताया कि पांच लाख रुपये और खाते में डालने पड़ेंगे। इसके बाद ही माल मिलना शुरू होगा। 

आरिफ को संदेह हुआ तो वह बताए गए पते पर मुंबई पहुंचे। वहां उन्हें कोई ऑफिस नहीं मिला। मुंबई से लौटकर उन्होंने साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई। अब कैंट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

बरतें ये सावधानी 

  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें। 
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है। 
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं। 
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें। 
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed