{"_id":"61f6df9e33412d380068b781","slug":"cyber-thugs-blew-1-5-lakh-from-doctor-s-account-bareilly-news-bly474012241","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते के डेढ़ लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते के डेढ़ लाख उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साइबर ठगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुता के प्रभारी चिकित्साधिकारी सुरेश शर्मा नगर निवासी डॉ. चंचल अग्निहोत्री के खाते से 1.55 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में उन्होंने पेटीएम का कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर बात करने वाले साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डॉ. चंचल अग्निहोत्री ने बताया कि दो सितंबर, 2021 को उन्होंने पेटीएम अकाउंट से लिंक नंबर बदलवाने के लिए कस्टमर केयर पर फोन किया था। मगर एग्जीक्यूटिव ने आवाज साफ न आने की बात कहकर फोन काट दिया और फिर अपने निजी मोबाइल से उन्हें फोन किया। नंबर बदलने का झांसा देकर उसने उनके एसबीआई खाते से तीन बार में 25-25 हजार और फिर दो बार में 40-40 हजार रुपये उड़ा लिए। इस तरह उनके खाते से 1.55 लाख रुपये अलग-अलग पेटीएम वालेट और दो अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इसके बाद उन्होंने बैंक में सूचना देकर खाते को ब्लॉक कराकर एसएसपी से शिकायत की तो मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई। अब रविवार को इस मामले में पेटीएम कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर बात करने वाले ठग के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद