फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs are discounting the credibility of the army, they are cheating online by becoming a soldier

सेना की साख को बट्टा लगा रहे साइबर ठग, फौजी बनकर कर रहे ऑनलाइन ठगी

Wed, 02 Jun 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs are discounting the credibility of the army, they are cheating online by becoming a soldier
fraud - फोटो : demo photo

ट्रांसफर होने के चलती सस्ती बाइक बेचने के नाम पर कई को लगा चुके हैं चूना

विज्ञापन
बरेली। आम जनता में सेना की साख का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। ट्रांसफर का हवाला देकर कभी बाइक तो कभी ट्रैक्टर बेचने का झांसा देकर ठग अब तक कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं। जिले के थानों में इस तरह के दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर निवासी किसान बरकत अली ने पिछले साल फेसबुक पर एक ट्रैक्टर बिकने का विज्ञापन देखा। उस पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो ट्रैक्टर बेचने वाले ने खुद को फौजी बताया। कहा, भाई से विवाद के कारण वह ट्रैक्टर दो लाख रुपये में बेच रहा है। बरकत अली ने साक्ष्य मांगे तो आरोपी ने सेना का आईडी कार्ड और ट्रैक्टर का फोटो भेज दिया। विश्वास में आकर बरकत अली ने दो लाख रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ कर्मी बनकर की ठगी
पिछले साल अगस्त महीने में सुभाषनगर के गांव करेली निवासी मुन्ने खां ने ओएलएक्स पर एक पुरानी बाइक का विज्ञापन देखकर उस पर दिए नंबर पर फोन किया। बाइक बेचने वाले ने खुद को कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ का जवान मुकेश गुप्ता बताया। 32 हजार रुपये में बाइक का सौदा हुआ तो उसने 20 हजार रुपये एडवांस मांगे। कहा, 20 हजार देने के बाद वह बाइक भेज देगा, बाकी रुपये बाद में दे देना। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपये भेज दिए तो आरोपी ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश ऑन डिलीवरी को दें प्राथमिकता
साइबर विशेषज्ञ अनुज अग्रवाल का कहना है कि सेना देश की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है, जिसके कारण लोगों का उससे भावनात्मक लगाव होता है। बात जब किसी सैनिक की आती है तो लोग सहज ही उस पर भरोसा कर लेते हैं। साइबर ठगी इसी का फायदा उठाते हैं। मगर ऐसे मामले में सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत होती है। जब तक किसी व्यक्ति से आपका व्यक्तिगत परिचय न हो ऑनलाइन सौदा करते समय रुपये ट्रांसफर न करें। ऐसे मामलों में कैश ऑन डिलीवरी को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed