{"_id":"6a4cc7113fcc9bad67012927","slug":"cyber-fraudsters-trap-retired-bank-manager-and-dumped-rs-11-97-lakh-in-bareilly-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर को जाल में फंसाया, खाते से उड़ाए 11.97 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर को जाल में फंसाया, खाते से उड़ाए 11.97 लाख रुपये
Tue, 07 Jul 2026 03:00 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:00 PM IST
सार
बरेली में साइबर ठगों ने पेंशनभोगी क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से ठगी कर ली। उनके खाते से 11.97 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बैंक सेवा से रिटायर मैनेजर अखिलेश माथुर साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 11.97 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठग ने खुद को बैंक मुख्यालय मुंबई का ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया। उसने अखिलेश माथुर को संबंधित बैंक का पेंशनभोगी क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर कई बार में ये रकम निकाल ली। मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
नहीं साझा किया ओटीपी, फिर भी हो गई ठगी
अखिलेश ने साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि धोखाधड़ी करने वाले ने उन्हें भरोसे में लेकर यह सब किया। अपना नाम मोहम्मद शादाब बताकर उनसे कहा कि बैंक अपने सभी पेंशनभोगियों को यह कार्ड आजीवन बिना किसी शुल्क के दे रहा है। बातचीत के दौरान उसने अखिलेश माथुर से उनका प्रोविडेंट फंड नंबर पूछा। इस बीच उसने धोखाधड़ी करके उनके मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ लिया। अखिलेश ने बताया कि उन्होंने अपना खाता नंबर या कोई ओटीपी साझा नहीं किया था।
विज्ञापन
ऐसे की धोखाधड़ी
अखिलेश के मुताबिक साइबर ठग ने उनके खाते से कई धोखाधड़ी कर लेनदेन किए। कुल 11,97,818.26 रुपये की राशि निकाल ली गई। निकाले गए पैसों में 48,749.08 रुपये, 7,15,468.87 रुपये, 98,818.18 रुपये, 1,11,944.10 रुपये (दो बार) और 1,18,181.98 रुपये शामिल हैं।
विज्ञापन