{"_id":"6a0bf493354330a4d80021a0","slug":"cyber-fraudsters-are-sending-invitations-to-scams-embedded-with-wedding-cards-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: शादी के कार्ड में ठगी का निमंत्रण, क्लिक करते ही खाता साफ; साइबर ठगों की इस चाल से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: शादी के कार्ड में ठगी का निमंत्रण, क्लिक करते ही खाता साफ; साइबर ठगों की इस चाल से रहें सावधान
Tue, 19 May 2026 10:57 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 19 May 2026 10:57 AM IST
सार
साइबर ठग शादी के कार्ड के नाम से पीडीएफ फाइल भेजकर ठगी कर रहे हैं। बरेली में इसी तरह का मामला सामने आया है। एक युवक के खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में शातिर साइबर ठगों ने एक शख्स को व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड की पीडीएफ भेजकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये खाते से उड़ा दिए। घटना के कई दिनों के बाद खाताधारक को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शाही के दुनका निवासी नितिन गुप्ता ने इंस्पेक्टर केबी सिंह को बताया कि 22 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर साजिद नाम से किसी युवक ने शादी का कार्ड भेजा था। कार्ड पीडीएफ के रूप में था। नितिन ने निमंत्रण समझकर उसे खोल लिया। इसके बाद मोबाइल फोन से व्हाट्सएप ही डिलीट हो गया।
विज्ञापन
दोबारा व्हाट्सएप चालू किया तो दो महीने का डाटा उड़ गया था। नितिन ने तकनीकी जानकारी न होने के कारण ध्यान नहीं दिया। पांच मई को जब चेक किया तो नितिन के खाते से 5,41,085 रुपये कट चुके थे। खाते से रकम गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- अनजान नंबर से आई पीडीएफ फाइल को न खोलें।
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- किसी नए लिकं पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी साइबर ठगों को मिल सकती है।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इससे सावधान रहें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं।