{"_id":"66ae0454ba9f6c120c05b050","slug":"cyber-fraudster-swindled-money-from-man-by-posing-as-police-officer-in-bareilly-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: 'आपका बेटा देह व्यापार में पकड़ा गया है', कार्रवाई का डर दिखाकर 1.33 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: 'आपका बेटा देह व्यापार में पकड़ा गया है', कार्रवाई का डर दिखाकर 1.33 लाख रुपये ठगे
Sat, 03 Aug 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:50 PM IST
सार
बरेली में साइबर ठग ने एक व्यक्ति को कॉल कर उसके बेटे की गिरफ्तार का डर दिखाया। इसके बाद उससे 1.33 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठग लोगों से ठगी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जालसाज अब खुद को पुलिस अफसर बताकर कॉल कर रहे हैं। बरेली में ऐसा ही मामला सामने आया है। शातिरों ने एक व्यक्ति को कॉल किया। बताया कि उनका बेटा देह व्यापार में पकड़ा गया है। कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे 1.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शातिर ठगों ने व्हाट्सएप पर पुलिस अधिकारी का फोटो लगाकर कॉल की थी। जिस कारण व्यक्ति ठगों से बात करने लगे। इस मामले में किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
रामबाग मंदिर बजरिया मोतीलाल निवासी अवधेश मिश्रा ने बताया कि वह 61 वर्षीय वृद्ध हैं। प्राइवेट नौकरी कर जीवनयापन करते हैं। बुधवार को अंजान नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल आई। जिस व्हाट्सएप के नंबर से कॉल की गई, उसकी डीपी पर पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। कॉल करने वाले उनके बेटे के देह व्यापार में फंसने डर दिखाकर उनसे रुपए ट्रांसफर कर लिए। बेटा बाहर रहता है। उससे बात करने के बाद पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
- किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- किसी योजना, ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- गैरजरूरी एप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी का पता चलते ही cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।