{"_id":"65d9819de388599fcd0d019d","slug":"cyber-fraud-accused-arrested-from-richha-of-bareilly-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 1.85 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी सैफ गिरफ्तार, भोपाल और देहरादून से आई साइबर टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 1.85 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी सैफ गिरफ्तार, भोपाल और देहरादून से आई साइबर टीम ने की कार्रवाई
Sat, 24 Feb 2024 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:31 AM IST
सार
बरेली के रिछा कस्बे में साइबर ठगी का आरोपी पकड़ा गया है। भोपाल और देहरादून की साइबर टीम शुक्रवार को रिछा पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर यासीन के घर पर छापा मारा। यहां से यासीन के बेटे सैफ को पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल और उत्तराखंड के देहरादून से आई साइबर टीम ने 1.85 करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी को बरेली के रिछा कस्बे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब 30 से 40 बैंक पासबुक, आठ से 10 आधार कार्ड और बड़ी संख्या में डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भोपाल से आईं साइबर सेल इंस्पेक्टर नीतू कंशुरिया और देहरादून पुलिस के इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज ने देवरनियां पुलिस के साथ वार्ड छह निवासी यासीन के घर छापेमारी की। यहां से यासीन के बेटे सैफ को पकड़ लिया गया। उसे रिछा पुलिस चौकी पर लाया गया। मौके पर बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड भी मिले।
विज्ञापन
भोपाल में दर्ज हुआ था मुकदमा
देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि करीब एक महीने पहले भोपाल में साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ था। अरविंद शाह नाम के व्यक्ति को दिल्ली से पकड़ा गया। वहीं, देहरादून में हुए साइबर ठगी के मामले में तुर्कमान गेट दिल्ली निवासी मुदस्सिर मिर्जा को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में रिछा निवासी सैफ का नाम सामने आया।
विज्ञापन
Bareilly News: डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में कराया बेटी का दाखिला, आम बच्चों संग खेलती-पढ़ती है मासूम
सैफ और उसके गिरोह में शामिल सदस्यों ने करीब 1.85 करोड़ की साइबर ठगी की है। इसके बाद दोनों जगह की साइबर टीम देवरनियां पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर छापा मारा गया। आरोपी को भोपाल ले जाया गया। देवरनियां थाना पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos
सवाल: थाना पुलिस को क्यों नहीं लगी भनक
रिछा कस्बे के बीचों-बीच लंबे समय तक साइबर ठग अपना अड्डा बनाए रहे, मगर थाना पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने घर से ठगी का काम करता था।
उसके संपर्क में कई और लोग भी हैं। इनका उसके घर पर आना-जाना भी था। लंबे समय से लोग क्षेत्र में साइबर ठगों के सक्रिय होने की बात कहते रहे हैं। कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
रिछा कस्बे के बीचों-बीच लंबे समय तक साइबर ठग अपना अड्डा बनाए रहे, मगर थाना पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने घर से ठगी का काम करता था।
उसके संपर्क में कई और लोग भी हैं। इनका उसके घर पर आना-जाना भी था। लंबे समय से लोग क्षेत्र में साइबर ठगों के सक्रिय होने की बात कहते रहे हैं। कई बार इसको लेकर शिकायत भी की गई मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।