{"_id":"6adaac3534a2f79dee02b4f0","slug":"flight-schedule-at-bareilly-airport-to-change-for-the-winter-season-three-flights-on-sundays-bareilly-news-c-4-bly1015-993664-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
विज्ञापन
बरेली। सर्दियों के मौसम में बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल रविवार से बदल जाएगा। नए शेड्यूल में दिल्ली की फ्लाइट शनिवार के बजाय रविवार को संचालित होगी। नोएडा और नवी मुंबई की उड़ानों के समय में भी बदलाव हुआ है।
रविवार को तीन राउंड ट्रिप, सोमवार से शुक्रवार तक दो-दो और शनिवार को एक राउंड ट्रिप होगी। इस तरह सप्ताह में चार शहरों के लिए 14 राउंड ट्रिप के तहत 28 उड़ानें संचालित होंगी। फिलहाल नोएडा-बरेली की फ्लाइट शेड्यूल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को है। यह सुबह 11:20 बजे बरेली पहुंचती है और 12:05 बजे लौटती है। नए शेड्यूल में फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 10:25 बजे आएगी और 11:15 बजे रवाना होगी।
नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट अभी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को संचालित होती है। यह दोपहर 1:35 बजे बरेली पहुंचकर 2:20 बजे वापस जाती है। नए शेड्यूल में रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार दोपहर तीन बजे आकर 3:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
दिल्ली की फ्लाइट संचालन के दिन में भी बदलाव हुआ है। अभी यह फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार दोपहर 2:35 बजे बरेली पहुंचकर 3:00 बजे वापस जाती है। नए शेड्यूल में यह रविवार को संचालित होगी। बंगलूरू फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होगी। यह दोपहर 1:20 बजे बरेली पहुंचती है और 1:55 बजे वापस जाती है।
बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक, नए शेड्यूल में दिल्ली, नोएडा, नवी मुंबई और बंगलूरू के लिए सप्ताह में 14 राउंड ट्रिप निर्धारित हैं। उड़ान समय और संचालन के दिनों में बदलाव के बाद एडवांस टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट का समय जरूर जांच लेना चाहिए।